Friday, September 5, 2014

शिक्षक दिवस

सभी मित्रों एवं शुभेच्छुओं को शिक्षक दिवस की ढेर सारी बधाइयाँ.

प्रथम शिक्षक कौन है? माता, पिता या दोनों. शायद दोनों ही.  लेकिन मेरी नजर में शायद माता ही पहली शिक्षक है.  पहला शब्द जब भी बोला होऊंगा, माता के प्रेरणा से ही. हाथ पकड़ के चलाना भी तो माता ने ही शुरू किया होगा. दादा-दादी का वैसा सान्निध्य तो प्राप्त नहीं हुआ, लेकिन काका-काकी, चाचा-चाची तो थे ही, जिनकी भूमिका को हम कभी नकार नहीं सकते अपने जीवन में, एक शिक्षक के तौर पर.

समाज के ढेर सारे शुभचिंतकों ने अपने अमूल्य समय देकर मेरे व्यक्तित्व के निर्माण करने में शिक्षक की भूमिका निभाई. श्रेष्ठों में सरल भाय, फत्रिंग भैया, हरे काका, जगदीश झा (मेरे  मौसा), राधा कान्त मास्टर, इत्यादि. शिक्षकों में स्वर्गीय गुणी बाबु, काली बाबु, मधुकर जी, गुरु जी (मध्य विद्यालय चैनपुर), सदाशिव बाबु, शम्भू बाबु, कृष्णदेव बाबु, बहादुर बाबु, योगेन्द्र बाबु (उच्च विद्यालय बघवा ) के योगदान को भी कभी भुला पाना मुश्किल होगा. संक्षिप्त समय के लिए कमल बाबु का भी सान्निध्य मिला था, जिसका सुखद लाभ प्राप्त हुआ. मित्र में भी ऐसे ढेरों हैं, जिनसे समय के विभिन्न मोड़ पर शिक्षित हुआ. कुछ का नाम लेकर मैं किसी अन्य मित्रों के प्रभाव को कम करना नहीं चाहता हूँ.  आप सबों ने मुझे निर्मित करने में बड़ा योगदान दिया, अपना विश्वास जताया, आप सबको शत-शत नमन.

 लेकिन समय तो सबसे बड़ा शिक्षक है सब के लिए. जीवन जीने का तरीका तो समय ही बताता है. परिस्थितियों से मुकाबला करना समय ही सिखाता है, शिक्षा का प्रतिदान करना भी समय ही सिखाता है. अतः हे समय, हे मेरे सभी शिक्षक, आप सबों को शिक्षक दिवस की ढेर सारी बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ.


Sunday, January 5, 2014

राम भाय - एक मित्र

४ जनवरी के दिन एकटा दुखद समचार देलक. हमर सबहक प्रिय, नंगोटीया संगी, राम भाय उर्फ़ रमानाथ ठाकुर,  हमर सबहक संग छोडि देलाह. एक ह्रदय विदारक घटना में हुनकर हत्या क देल गेलेन. किछ नहीं फुड़ा रहल ऐछ. आहत छि. पता नहीं, एहेन नीक लोक के एतेक जल्दी भगवान् कोना शोर पारि ले छथिन्ह? कनिए दिन पहिलुका त बात छै, जे काली पूजा में लगभग २० बरस के बाद हुनका देखने छलहु, आ तखन जल्दिये एहेन दुखद समाचार भेटल, काल के क्रूर हाथ राम भाय के छीन ललक आ ढेरिक रास दुःख द देलक हमरा सब के आ हुनकर परिवार के. भगवान् शक्ति देथुन हुनका परिवार के एही कष्ट के सामना करय में.

बचपन से हम सब संगे संग पढैत रही. बचपने से विशेष मेहनती रहैथ. आर्थिक रूप से बेसी सक्षम नहियो रहलाक बाबजूद , अपन शिक्षा में बाधा नहीं बने देने छलखिन. अपन मेहनत के बल पर दसवीं कक्षा में चैनपुर उच्च विद्यालय में ७५ प्रतिशत से बेसी अंक आनि विद्यालय में दोसर स्थान प्राप्त केने छलाह. बाद में तेज नारायण बनैली कालेज भागलपुर से इंटर एवं स्नातक के परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण केने छलाह. बाद में बैंक के परीक्षा में सफल भ क बैंक में नौकरी केलैथ आ सम्प्रति ओ इलाहाबाद बैंक में मनेजर के पद पर छलैथ. एकटा बात आरो, राम भाय एहेन छलाह जे नेनो में नहीं याद ऐछ जे कहियो ककरो से झगड़ो केने हेताह.

राम भाय के हम विनम्र श्रद्धांजली अर्पित करैत छि.

एखन हम एही से बेसी किछ नहीं लिखे के स्थिति में छि.